कटिहार: मोफरगंज में महिला ने पति को जिंदा जलाने की कोशिश की, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बची जान
शनिवार की रात 9 बजे एक व्यक्ति को घायल अवस्था में सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। आंख से झुलसने के कारण यह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। व्यक्ति की पहचान मोफरगंज निवासी पंकज पोद्दार के रूप में हुई है। जो शरीफ गंज स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत है। उनकी हालत का जिम्मेदार उनकी पत्नी कल्याणी देवी ही है।