बरेली: बानखाना चौराहे पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मुस्लिम समाज ने शिवभक्तों का किया स्वागत
बानखाना चौराहे पर आज़ जुमे की नमाज़ के बाद गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत तस्वीर सामने आई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।सीबीगंज के सेक्टर संयोजक शाहरुख़ खान के नेतृत्व में सुशील कुमार गब्बर और उनके साथ आ रहे कांवड़ियों का फूल बरसाकर और पानी की बोतलें बांटकर अभिनंदन किया गया।