धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में वनभोज एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया। नेहरू पार्क पंचेत डेम में आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्यों ने परिवार के साथ भाग लिया। संगीत, खेल और भोजन का आनंद लिया गया। अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने सभी का अभिवादन किया और आगे भी सामाजिक कार्य में भागीदारी की बात कही।