पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिला के माइक्रो ऑब्जर्वर को डॉन बास्को स्कूल में दिया गया प्रशिक्षण
पूर्णिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी,अंशुल कुमार के निर्देश पर विधानसभा चुनाव के सफल संचालनार्थ जिला के माइक्रो ऑब्जर्वर को शनिवार को दोपहर के लगभग 2 बजे डॉन बास्को स्कूल में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण स्थल पर 56-अमौर, 57-बायसी, 59-बनमनखी तथा 60-रूपौली विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक द्वारा प्रशिक्षण तथा कार्यशाला का अवलोकन किया गया.