मुंगेर: सदर अस्पताल में इलाज कराने आए वृद्ध व्यक्ति को परिजन खुद उठाकर ले गए अंदर चतुर्थवर्गीय कर्मी आराम फरमाते नजर आए
Munger, Munger | Jul 28, 2024 रविवार को चुआबाग निवासी 65 वर्षीय वृद्ध मनमोहन प्रसाद को उसके परिजन ठेला पर लेकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे. जहां वार्ड के बाहर कुछ देर खड़ा रहने के बाद आखिरकार मनमोहन प्रसाद के परिजनों को ही उन्हें अपने गोद में उठाकर वार्ड के अंदर ले जाना पड़ा. हद तो यह रही की इस दौरान रविवार को वार्ड में तैनात दो चतुर्थवर्गीय कर्मी वार्ड के अंदर कुर्सी पर ही बैठे रहे