बदायूं के थाना कुंवरगांव कस्बा कुंवरगांव के साप्ताहिक बाजार के पास से बदायूं आंवला मार्ग पर गड्डे अब जानलेवा साबित हो रहे हैं। इसके साथ ही सड़क ने तालाव का रूप ले लिया है। सड़क पर पानी भरने के कारण गडडों में भी पानी भर गया है। जिससे प्रतिदिन हादसे होते रहते है । जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीरो को और जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।