कटिहार: बसतौल में महिला ने दवा समझकर कीटनाशक खा लिया, इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर, परिजन चिंतित
बसतौल में दवा समझकर महिला ने भुलवश घर मे रखा कीटनाशक खा लिया। यह मामला रात आठ बजे का है। पीड़िता को इलाज के लिए प्राणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।