मेड़ता: मेड़ता क्षेत्र के पादूकलां में जाट समाज ने लिया बड़ा निर्णय, शादी में नहीं कराएंगे 5 तोला से ज्यादा सोने के जेवरात
Merta, Nagaur | Feb 15, 2026 मेड़ता क्षेत्र के पदुकला में जाट समाज ने रविवार को बैठक करके सामाजिक स्तर पर बड़ा निर्णय लिया। विवाह समारोह सहित सामाजिक समारोह में जो खर्चा बढ़ रहा है उसे रोकने के लिए कई निर्णय लिए। ग्रामीणों ने रविवार दोपहर 3:00 बताया कि सबसे अहम निर्णय यह लिया कि अब शादी समारोह में पांच तोला से ज्यादा सोने के जेवरात नहीं कराएंगे, साथ ही विवाह मॆं खर्चा कम करेंगे।