मेड़ता: मेड़ता में लावारिस पड़ा 35 टन मूंग, दूसरी तरफ किसानों का धरना जारी है
Merta, Nagaur | Feb 15, 2026 मेड़ता में समर्थन मूल्य खरीद में गड़बड़ी कर 35 टन मूंग जो खराब क्वालिटी का मेड़ता में लाया गया, उस मूंग को किसानों ने मौके पर रखवा लिया, लेकिन यह मूंग लावारिस पड़ा है और कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही। दूसरी तरफ रविवार दोपहर 3:00 बजे तक किसान तिलम संघ के बाहर धरने पर बैठे हैं। |