वर्ष 2025 को विदाई और पर्यटकों की पहली पसंद बनकर नववर्ष 2026 के स्वागत को यादगार बनाने के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व उभरा। दिसंबर से जनवरी के पहले सप्ताह तक यहां सैलानियों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि टाइगर रिजर्व के इतिहास में किसी एक माह में पहुंचने वाले पर्यटकों की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या रही।