रोहतास: रोहतास थाना क्षेत्र में 10 मिनट के भीतर हुए दो सड़क हादसे, कई लोग हुए घायल
Rohtas, Rohtas | Feb 26, 2026 रोहतास थाना क्षेत्र में 10 मिनट में दो सड़क हादसे, कई लोग घायल। रोहतास प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को रोहतास–नौहट्टा मुख्य सड़क पर महज दस मिनट के अंतराल में दो सड़क दुर्घटनाएं हो गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पहली घटना राधिका पब्लिक स्कूल के समीप हुई, जहां बुलेट और टाटा मैजिक की आमने-सामने टक्कर हो गई।