बिसौली तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा। प्रत्याशी तहसील परिसर के साथ-साथ घर-घर जाकर अधिवक्ता मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। अध्यक्ष पद पर एड. अल्ताफ हुसैन एवं प्रेमपाल सिंह चुनाव मैदान में हैं। मतदान में सिर्फ दो दिन शेष रह जाने के कारण सभी प्रत्याशियों जनसंपर्क तेज कर दिया है।