शिवहर: डुमरी कटसरी प्रखंड में 600 जीविका दीदी ने एक साथ खाई फाइलेरिया की दवा
डुमरी कटसरी प्रखंड में 600 जीविका दीदी ने एक साथ फाइलेरिया की दवा सेवन करने के साथ शपत खाई है की फाइलेरिया मुक्त प्रखंड बनाना है. जीविका दीदी ने कही हम सभी स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करेंगे और घर घर जाकर सभी को फाइलेरिया से बचाव को लेकर दवा का सेवन करवाएंगे और फाइलेरिया मुक्त प्रखंड बनाएंगे. यह दवा दो वर्ष के नीचे का बच्चा व गर्भवती महिला को नही खिलानी है.