मऊ: रैपुरा के देवानी गांव में जमीनी विवाद के चलते भाई और उसके पुत्र ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, घायल को जिलाअस्पताल रेफर
रैपुरा के देवानी गांव में जमीनी विवाद के चलते बीते मंगलवार की दोपहर 2 बजे सगे भाई भोलानाथ और उसके पुत्र वीरेंद्र द्वारा व्यक्ति शिवनाथ शुक्ला के साथ मारपीट की गई है। मारपीट में घायल शिवनाथ ने आज बुधवार की सुबह 11 बजे घटना की जानकारी दी है, और बताया कि रैपुरा थाने में मामले की तहरीर देने के बाद भी पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।