बेगूसराय: भगवानपुर प्रखंड परिसर में 12 मार्च को रोजगार मेला, DM करेंगे उद्घाटन
बेगूसराय जिला अंतर्गत जीविका द्वारा 12 मार्च को भागवानपुर के प्रखंड परिसर स्थित मैदान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जायेगा. इस बात की जानकारी जीविका विभाग द्वारा रविवार की शाम 04:00 बजे दी गई. इस कार्यक्रम का उद्देश्य नौकरी की तलाश करने वालों को संभावित नियोक्ताओं से जुड़ने और विभिन्न नौकरी के अवसरों का पता लगाने के लिये एक मंच प्रदान करना है.