पकड़ी दयाल: चैता में ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत, एक मजदूर गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पकड़ीदयाल में ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के चैता गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ईंट गिराकर लौट रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसके नीचे दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।