टाटा वर्कर्स यूनियन की आमसभा 13 दिसंबर को वर्क्स जनरल ऑफिस लॉन में होगी। गुरुवार को 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इसमें यूनियन के संविधान में संशोधन और वित्तीय वर्ष 2024:25 की ऑडिट रिपोर्ट आम सदस्यों की सहमति के लिए पेश की जाएगी। आमसभा की सहमति मिलने के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन के संविधान में संशोधन की सारी वैधानिक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।