भिवानी: जागरूकता शिविर में किसानों को दी खरीफ फसलों एवं बागवानी संबंधित वैज्ञानिक जानकारी
कृषि विज्ञान केंद्र भिवानी तथा हिंदुस्तान गम एंड कैमिकल्स भिवानी के तत्वावधान में खंड कैरू के गांव भानगढ़ में एक कृषि शिविर लगाया गया। जिसमें विभिन्न खरीफ फसलों एवं बागवानी संबंधित वैज्ञानिक जानकारी किसानों को दी गई। केवीके भिवानी से पधारे वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मुरारीलाल ने किसानों से जल-संरक्षण के उपायों की चर्चा की।