कोचस: कोचस प्रखंड के सभागार में राष्ट्रीय जनता दल ने स्मार्ट मीटर के विरुद्ध एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया
Kochas, Rohtas | Oct 2, 2024 कोचस प्रखंड के राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश के नेतृत्व आह्वान पर स्मार्ट मीटर के विरुद्ध आरजेडी नेताओं ने प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता रामप्रवेश सिंह कुशवाहा एवं संचालक रमेश चौधरी के द्वारा किया गया। धरना को संबोधित करते हुए राजू यादव ने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर लगाकर अपने अडानी की तिजोरी भरने की चाहती है।