गोरखपुर: सीएमओ ने शक्तिनगर और गंगानगर आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण, कहा- समय पर पहचान और इलाज से ठीक हो जाता है मलेरिया
लक्षण दिखने पर शीघ्र जांच और इलाज से मलेरिया पूरी तरह से ठीक हो जाता है । यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने दी। उन्होंने बताया कि घर के बाहर और भीतर एकत्रित हुए पानी की साफ सफाई और मच्छरों से बचाव के उपाय में विभागीय प्रयासों के साथ साथ सामुदायिक सहयोग आवश्यक है। उक्त की जानकारी सीएमओ मीडिया सेल द्वारा आज दिन शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली