गोरखपुर: एम्स पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 अदद चाकू बरामद
अभियुक्त और उसके पत्नी के मध्य पारिवारिक विवाद के समय बीच बचाव करने आए वादिनी मुकदमा के पति को अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करने के सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर,अभियुक्त वीरेंद्र निषाद पुत्र अयोध्या निषाद को गिरफ्तार किया गया।उक्त की जानकारी पुलिस मीडिया सेल गोरखपुर द्वारा गुरुवार शाम 5:00 बजे प्राप्त हुआ है