जालौर: पूर्व MLA अमृता मेघवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में कोतवाली थाने में मुक़दमा दर्ज, ससुराल पक्ष पर मारपीट करने का आरोप
Jalor, Jalor | Jul 8, 2024 जालोर के पूर्व विधायक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पूर्व विधायक ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना काफी समय से चली आ रही है। अमृता मेघवाल ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस पूर्व विधायक को लेकर राजकीय अस्पताल पहुंची और मेडिकल कराया गया है। पूर्व विधायक के ससुराल पक्ष ने मामला दर्ज कराया