बहराइच: निरीक्षण भवन पहुंचे प्रभारी मंत्री कृषि शिक्षा व कृषि अनुसंधान सूर्य प्रताप शाही
जिले में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ने सपा मुखिया पर हमला बोला है। उन्होंने जाति देखकर मुआवजा देने के मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री को घेरा है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जिले के दौरे पर आए। प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की।