एआईसीसी के पूर्व सचिव और पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने शनिवार शाम चार बजे बयान जारी कर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की टिप्पणी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में मेरी अनुपस्थिति को लेकर डोटासरा ने जो कहा, वह बिना सच्चाई जाने कहा। इससे मुझे व्यक्तिगत पीड़ा हुई। पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी दुख पहुंचा।