शनिवार को 4:00 उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के मैदान में सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब का फाइनल मुकाबला गनगनिया एवं किशनपुर के बीच खेला गया। खेल से पूर्व अतिथि लोटोरी मंडल, तनुजा मंडल,पत्रकार अबोध ठाकुर, विनोद शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का प्रारंभ किया। मौके पर सर्वेश शर्मा, प्रीतम कुमार, सागर सानू, संजय मंडल, उद्भोषक महसूद आलम एवं धीरज कुमार कर रहे थे।