गोहपारु: गोहपारू थाने में मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी, असवारी गांव का मामला
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने रविवार को लगभग 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी चंद्रावती सिंह गोंड ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी सतेंद्र सिंह गोंड के द्वारा आपसी रंजिश को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।