कासगंज सिटी क्षेत्र में पुरानी एमजी रेलवे लाइन के बीच स्थित रेलवे भूमि पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को आज शनिवार को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। यह कार्रवाई लगभग 6 घंटे चली। जिसमें बिलराम गेट, गढ़ी अड्डा, धनतौरिया रोड, इस्माइलपुर रोड, चामुंडा के पीछे, अशोक नगर, क्यामपुर और बहेड़िया मार्ग पर मकानों के आगे बनाए गए अवैध चबूतरे आदि हटाए गए।