पूर्णिया पूर्व: खगड़िया से भटकी हुई बच्ची गोकुलपुर पूर्णिया पहुँची, समाजसेवी ने दिया संरक्षण
पूर्णिया जिले के गोकुलपुर पंचायत में एक बच्ची भटककर पहुँच गयी।जिसकी जानकारी मिलते हीं समाज सेवी सुबोध मेहता ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दिया।जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस परिजनों की खोजबीन में जुट गये।जानकारी देते हुए समाज सेवी सुबोध मेहता ने बताया कि बच्ची अपना घर मानसी ,खगड़िया बता रही है।यह ट्रेन से यहाँ आयी है।हमलोग परिजनों की खोजबीन में जुट गये हैं।