बीना: ग्राम बरदौरा में छत से पानी गिरने के विवाद में युवक के साथ हुई मारपीट, पीड़ित गंभीर हालत में सागर जिला अस्पताल रेफर
Bina, Sagar | Apr 14, 2024 अमित पिता हरिशंकर नामदेव निवासी रवि शंकर नगर ग्राम बरदौरा का पड़ोसी से छत से पानी गिरने को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना पड़ गया कि पड़ोसी ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। जिसमें युवक लहू लोहान हो गया, युवक को घायल अवस्था में परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते युवक को सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।