अंजड के सिंगणबारी क्षेत्र में मृत गोवंश और मुर्गियों के शव खुले में फेंके जाने से क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। इसके साथ ही बदबू और संक्रमण का डर है, लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।मामले में लोकल लोगों का कहना है कि पशुपालक व मुर्गा-मुर्गी व्यवसायी अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए शवों को स्वयं खुले में फेंक देते हैं जो हानिकारक हो सकता है।