जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए उचकागाँव के प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव ने शनिवार को पिपराही गाँव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी मूलभूत समस्याओं को करीब से जाना। मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं से प्रमुख को अवगत कराया।