गोरखपुर के पीपीगंज में शुक्रवार सुबह एक कार से व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने शव को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। सीओ अनुराग सिंह और थानाध्यक्ष अरुण सिंह घटनास्थल पर मौजूद हैं।