सासाराम: सासाराम में कला के माध्यम से आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता अभियान
Sasaram, Rohtas | Oct 10, 2025 कला के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित। सासाराम के श्री शंकर उच्च विद्यालय +2 तकिया में शुक्रवार को दोपहर क़रीब 3 बजे स्वीप कोषांग के तहत विशेष मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।