पुष्पराजगढ़: खजुरवार में ट्रैक्टर पलटने से माँ घायल, तीन बच्चियों की मौत
अमरकंटक थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार 3:00 बजे पुलिस में जानकारी देते हुए बताया कि खजूरवार में ट्रैक्टर पलट जाने के कारण इसमें बैठे हुए काव्या महोबे (उम्र 6 वर्ष), अमानिका महोबे (उम्र 3 वर्ष) एवं आंशिका महोबे (उम्र 3 माह) की ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दबकर मौत हो गई वही मां रुक्मणी महोबे भी घायल हो गई ।