कांकेर: बांसला क्षेत्र के किसान नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर पहुंचे कांकेर कलेक्टर कार्यालय
Kanker, Kanker | Nov 20, 2024 कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बासला में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर किसान और ग्रामीण एक बार फिर से कांकेर कलेक्ट्रेड पहुंचे। जहां किसानों ने पहले भी कलेक्टर को आवेदन दिया था।इसके बाद भी अभी तक धान संग्रहण केन्द्र नहीं खुल पाया।इसे लेकर आज 1 सप्ताह के भीतर धान संग्रहण केंद्र नहीं खुलने पर चक्काजाम का चेतावनी दिए है।