भानुप्रतापपुर: भानु प्रतापपुर की टीम ने अवैध धन परिवहन के चार प्रकरणों के खिलाफ की कार्रवाई
खरीफ विपणन वर्ष 2024 25 के तहत राज्य सरकार के द्वारा किसानों से धान खरीदने की कार्रवाई 14 नवंबर से प्रारंभ हो गई है।साथ ही अवैध धान परिवहन भंडारण विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश हैं।जिसमें आज भानुप्रतापपुर टीम के द्वारा अवैध रूप से भंडारण के चार अलग-अलग प्रकरण में तीन पिकअप वाहनों में रखे धान को जप्त किया गया है।