तरियानी चौक: छोटी सिंहवाहिनी सरकारी विद्यालय में बाल दिवस मनाया गया, शिक्षिका रंजीता कुमारी रहीं मौजूद
सोनवरसा प्रखंड के छोटी सिंहवाहिनी सरकारी विद्यालय में आज गुरुवार को दिन में 4:00 बजे बड़े ही धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। बच्चों के द्वारा चाचा नेहरू की याद में विशेष रूप से बाल दिवस मनाया गया और चाचा नेहरू के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया गया । विद्यालय की सहायक शिक्षिका रंजीता कुमारी मौके पर मौजूद रहीं।