हिलसा: कौटिल्य नगर में सड़क-नाले निर्माण पर चर्चा, नशाखोरी, चोरी पर चिंता, पुलिस गश्त की मांग
कौटिल्य नगर में सड़क-नाले निर्माण पर चर्चा। नशाखोरी, चोरी पर चिंता; पुलिस गश्ती की मांग। मंगलवार को हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 स्थित कौटिल्य नगर मोहल्ले में निवासियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. रविंद्र कुमार सिंह ने की। इसमें मोहल्ले के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।