अमरोहा: अमरोहा में माली खेड़ा स्टेडियम में खेल के हार-जीत को लेकर खिलाड़ियों में जमकर हुई मारपीट
Amroha, Amroha | Mar 11, 2025 कल बीते सोमवार को अमरोहा के थाना देहात क्षेत्र गांव माली खेडा मे स्थित मिनी स्टेडियम में चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खेल का मैदान अचानक रणभूमि में बदल गया। गोरखपुर और बरेली जोन के खिलाड़ियों के बीच हार और जीत को लेकर कहासुनी के बाद बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। खिलाड़ियों के साथ कोच भी भिड़ गए, जिससे स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई।