खगड़िया: मथार दियारा में मिनीगण फैक्ट्री का भंडाफोड़, मजदूरी के बहाने पिता-पुत्र अवैध हथियार बनाकर कर रहे थे तस्करी
खगड़िया के मुफ्फसिल थाना इलाके के मथार दियारा इलाके में अवैध रूप से संचालित एक मिनी गण फैक्ट्री का स्थानीय पुलिस ने उद्भेदन किया है। जहां से पुलिस ने चार देशी कट्टा, कई अर्धनिर्मित कट्टा और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से पिता और पुत्र को भी गिरफ्तार किया है। इस बाबत एसपी राकेश कुमार ने बुधवार 4:00 बजे बताया कि पिता और पुत्