मुरैना नगर: महाशिवरात्रि पर मुरैना शहर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा सैलाब
महाशिवरात्रि पर मुरैना में आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा के साथ निकली।रेखा बहिन ने बताया महिलाएं कलश लेकर चलीं,ट्रॉली में शिवलिंग रहा,मार्गभर हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, शहर देर तक भक्तिमय रहा।आयोजन के दौरान मार्गभर लोगों ने पुष्प वर्षा की और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य भी मिला।