चैनपुर के छतरपुर गांव के समीप शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब डुमरी की ओर से आ रही कार संख्या JH01Q 3111 और गुमला की ओर से आ रहा अनाज लदा ट्रक संख्या JH02W 7481 एक तीखे मोड़ पर आपस में टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों व ट्रक चालक के अनुसार, कार चालक वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा था।