नवाबगंज पुलिस ने शनिवार को विभिन्न आपराधिक धाराओं में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें बहराइच न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नंद किशोर पुत्र शादी लाल और मुंशीराम पुत्र शादी लाल के रूप में हुई है। ये दोनों नवाबगंज थाना क्षेत्र के मंडहवा गांव के निवासी हैं।