नामकुम: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट स्टाफ की हत्या के मामले में अपराधी गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Mar 29, 2026 एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट स्टाफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले मे अपराधी सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार शाम करीब पांच बजे प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि इस मामले में 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अपराधियों के बयान के आधार पर अपराधी सचिन यादव को गिरफ्तार किया गया है।