जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आइटीआइ कैंपस में एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प का आयोजन सोमवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. विशेष कैम्प में कुल 09 नियोजकों (कंपनियों) ने भाग लिया. कैम्प के दौरान विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 444 अभ्यर्थियों का बायोडाटा प्राप्त किया गया, जिनमें से 113 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया.