चिखली: चिखली निवासी एक युवक की कुवैत में हार्ट अटैक से हुई मौत, शव चिखली पहुंचने पर किया गया दाह संस्कार
चिखली कस्बा निवासी सुरेश कुमार पिता प्रभुलाल कलाल विगत लम्बे समय से कुवैत मे रोजगार रत थे। जिनका हार्ट अटैक आने से आकमिक निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते हे कलाल समाज एवं सर्व समाज सहित क्षेत्र मे शोक पसर गया। सोमवार उनका शव चिखली लाया गया। सोमवार को दोपहर के करीब 12 बजे मोक्ष धाम चिखली मे गमगीन माहौल मे दाह संस्कार किया गया।