हरदोई: दीवानी न्यायालय में अपरसत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट ने नाबालिग लड़की से रेप में दस वर्ष सजा सुनाई,60 हजार जुर्माना
Hardoi, Hardoi | Apr 30, 2024 अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट यशपाल ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने के मुकदमे में आरोप दोषसिद्ध पाए जाने पर साठ हजार रुपए के अर्थदंड के साथ दस वर्ष के कारावास की सजा दी है।वादिनी मुकदमा द्वारा न्यायालय में 3 दिसम्बर 2018 को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा गया कि 5 अक्टूबर 2018 को उसकी नाबालिग पुत्री से रात 11 बजे अभियुक्त रामबाबू ने दुष्कर्म किया।