हरदोई: बघौली थाने के हथियाई गांव के रजबहा में सुरसा के टड़वा मजरा फरीदपुर निवासी रामसागर का शव उतराता हुआ मिला
Hardoi, Hardoi | Apr 30, 2024 सुरसा थाने के टड़वा मजरा फरीदपुर निवासी 45 वर्षीय रामसागर बल्लीपुर में सिलाई की दुकान करता था। रविवार की शाम को रामसागर दुकान बंद कर अपने घर के लिए चल पड़ा,लेकिन देर रात तक उधर नहीं पहुंचा। उसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। उसी बीच मंगलवार की सुबह बघौली थाने के हथियाई गांव के पास से निकले रजबहा में उसका शव दिखा जिसे पुलिस ने बरामद किया।