मिर्ज़ापुर: प्रयागराज के कॉलर ने डायल 112 को दी सूचना, विंध्याचल मंदिर पर हो सकता है आतंकवादी हमला, मामले में सीओ सिटी का आया बयान
विंध्याचल मंदिर पर हो सकता है आतंकवादी हमला डायल 112 पर प्रयागराज के एक कॉलर ने दिया सूचना तो हड़कंप मच गया। इस मामले में सीओ सिटी विवेक जावला का बयान आया है। सीओ सिटी ने बताया कि प्रयागराज के एक स्कॉलर द्वारा 112 पुलिस को सूचना दिया गया था जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई थी। जांच में पता चला कि कॉलर विक्षिप्त मानसिकता का है। वह अपनी मां के साथ रहता है।