ग्वालियर गिर्द: विशेष न्यायालय ने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को किया दोषमुक्त, करोड़ों का था भूमि आवंटन घोटाला
विशेष न्यायालय ने ईओडब्ल्यू की उस खात्मा रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है जिसमें जीडीए के अधिकारियों को जडेरुआ कला में जमीन आवंटन में हुए घोटाले में क्लीन चिट दी थी। यह घोटाला 25 करोड रुपए का था.यह मामला शुरू से ही आधे अधूरे तथ्यों पर आधारित था. शिकायतकर्ता न तो जांच के दौरान सामने आया न ही उसकी शिकायत में कोई ठोस सर्वे नंबर वास्तव पेश किए गए.